Latest Monsoon Update : बिहार में होगी भारी बारिश , यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में होगी भारी बारिश, IMS ने जारी किया अलर्ट

Latest Monsoon Update : मानसून पश्चिमी राजस्थान, हरियाणा, पंजाब के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के कुछ और हिस्सों में 2-3 दिन में पहुंचने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

Latest Monsoon Update

1 जुलाई का मौसम: जून के अंत तक दक्षिण-पश्चिम मानसून देश के अधिकांश हिस्सों में पहुंच चुका है। हालांकि, हरियाणा समेत एक-दो राज्यों के कुछ हिस्से अभी भी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। राहत की बात यह है कि यहां भी 2-3 दिन में मानसून के तेजी से आगे बढ़ने की संभावना है। इसके अलावा जुलाई का पहला सप्ताह अच्छी बारिश लेकर आने वाला है। 4 जुलाई तक उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है।

भारतीय मौसम विभाग ने रविवार रात को जानकारी दी है कि अगले पांच दिनों के दौरान केरल, माहे, लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक, कोंकण, गोवा, गुजरात में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, मराठवाड़ा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, रायलसीमा, तेलंगाना, उत्तर और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में बारिश हो सकती है।

भारी बारिश होगी

पंजाब में 3 और 4 जुलाई, दिल्ली में 1-3 जुलाई, हरियाणा-चंडीगढ़ में 4 जुलाई, हिमाचल प्रदेश में 3-4 जुलाई, पूर्वी राजस्थान में 2-5 जुलाई, पश्चिमी मध्य प्रदेश में 4 जुलाई, पूर्वी मध्य प्रदेश में 3-4 जुलाई, गंगीय पश्चिम बंगाल में 3 जुलाई, झारखंड में 3 जुलाई तक, बिहार में 3-4 जुलाई, छत्तीसगढ़ में 5 जुलाई को भारी बारिश की संभावना है।

साथ ही हिमाचल प्रदेश में 2 जुलाई तक, उत्तराखंड में 5 जुलाई तक, पंजाब में 1-2 जुलाई तक, हरियाणा-चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में 3 जुलाई तक, पूर्वी राजस्थान में 1 जुलाई को भारी बारिश हो सकती है। साथ ही पूरे पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश के आसार हैं।

बिहार में होगी भारी बारिश

पूरे बिहार में मानसून सक्रिय हो गया है। सोमवार और मंगलवार को राज्य के अधिकांश शहरों में तेज हवा और गरज के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने सोमवार को पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, किशनगंज, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राज्य के अन्य हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

मानसून की ताजा स्थिति

रविवार रात के अपडेट के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून पश्चिमी राजस्थान, हरियाणा, पंजाब के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है। वहीं, 2-3 दिनों में इसके पश्चिमी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के कुछ और हिस्सों में पहुंचने के लिए परिस्थितियां अनुकूल नजर आ रही हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top